Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

दुर्घटनाओं को कम करने के लिए चेन्नई ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया 'जीरो इज गुड' कैंपेन

मेट्रोपॉलिटन ट्रैफिक पुलिस ने छह से 25 अगस्त तक 'शून्य' दुर्घटनाएं हासिल करने वाले चेन्नई के ट्रैफिक इंस्पेक्टरों के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इस पहल के समर्थन में, पुलिस सभी ट्रैफिक सिग्नलों पर 'जीरो इज़ गुड' संदेश वाले संकेत लगाकर दुर्घटना मुक्त शहर को बढ़ावा दे रही है।

मीनंबक्कम हवाई अड्डा यातायात पुलिस ने मोटर चालकों और जनता के बीच शून्य-दुर्घटना संदेश को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए हवाई अड्डे के प्रवेश सिग्नल के पास ग्रामीण कलाकारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।