Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

कोटा में चल रहे चंबल फिल्म फेस्टिवल का समापन, शॉर्ट फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज का रहा बोलबाला

राजस्थान के कोटा में चल रहा चंबल फिल्म फेस्टिवल का 8वां संस्करण शनिवार को खत्म हो गया। तीन दिवसीय महोत्सव में 93 देशों की 1,100 से ज्यादा फिल्में प्रदर्शित की गईं। जिनमें शॉर्ट फिल्में, डॉक्यूमेंट्रीज और एनिमेशन फिल्में शामिल रहीं।महोत्सव में प्रमुख फिल्म निर्माताओं की फिल्मों के अलावा स्थानीय फिल्म निर्माताओं की फिल्में और डॉक्यूमेंट्रीज और एनिमेशन फिल्मों को भी प्रमुखता से दिखाया गया।

स्क्रीनिंग के दौरान शॉर्ट फिल्मों ने काफी सुर्खियां बटोरी क्योंकि शॉर्ट फिल्में अपने मैसेज को अच्छी तरह से ऑडियंस तक पहुंचा पा रही थीं। महोत्सव में कई विदेशी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स ने भी अपने अनुभव शेयर किए, आयोजकों को उम्मीद है कि कोटा फिल्मों की शूटिंग के लिए एक केंद्र बनकर उभरेगा और इस महोत्सव के जरिए शॉर्ट फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज को भी अपनी आवाज मिलेगी।