Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

टीमें भेजने से पहले केंद्र फंड जारी करें, मनरेगा योजना पर HC के आदेश के बाद बोली सीएम ममता

Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को राज्य में जांच दल भेजने के बजाय मनरेगा के लिए लंबित धनराशि जारी करनी चाहिए। उनकी यह टिप्पणी कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा केंद्र को निर्देश दिए जाने के बाद आई है कि वह पश्चिम बंगाल में 100 दिन की रोजगार गारंटी योजना, मनरेगा को एक अगस्त से लागू करे।

उच्च न्यायालय ने कहा कि राज्य में इस योजना के तहत मजदूरी का भुगतान लगभग तीन वर्षों से नहीं किया गया है, क्योंकि कुछ लाभार्थियों को भुगतान में अनियमितताएं बरती गई हैं।

अदालत के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए बनर्जी ने कहा, "केंद्र बंगाल में टीमें भेज रहा है, लेकिन पहले हमें बकाया पैसा दे। पिछले कुछ सालों से एक भी रुपया जारी नहीं किया गया है। यह जनता का पैसा है।" उन्होंने  आरोप लगाया कि योजना के तहत पहले से किए गए काम के लिए श्रमिकों को भुगतान नहीं किया गया है।