Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

7 महीने की गर्भवती महिला की हत्या का मामला, पति समेत दो गिरफ्तार

ओडिशा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक पति ने ही अपने पत्नी की हत्या कर दी। ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को सुंदरगढ़ जिले में एक गर्भवती महिला की हत्या के मामले में उसके पति और साले को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को टिकायतपाली थाना क्षेत्र के झिर्डापाली गांव में हुई, जहां सात महीने की गर्भवती महिला सौम्या बेहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके पति देबेन बेहरा और साले सत्यनारायण बेहरा को गिरफ्तार किया गया। 

मामले में राउरकेला के पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी ने बताया कि हत्या के पीछे मुख्य कारण देबेन का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपराध में इस्तेमाल हथियार को छिपाने की योजना बनाई थी। पहले, देबेन और उसके परिवार ने मीडिया को बताया कि अज्ञात हमलावरों ने महिला को गोली मारी और उसका मंगलसूत्र चुरा लिया। 

जब पुलिस ने जांच की तो देबेन और उसके परिवार के बयानों में फर्क पाया, जिससे मामले में गड़बड़ी का शक हुआ। मृतक महिला के माता-पिता ने भी आरोप लगाया कि हत्या में देबेन और उसके परिवार का हाथ था। इस जोड़े की शादी इस साल फरवरी में हुई थी।