Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

राजस्थान के बांसवाड़ा में कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के भंडरिया तालाब के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई लेकिन कार का ड्राइवर बच गया। बाद में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

कार में युवक एक बोरा लेकर अपने घर जा रहा था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लग गई, आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।