Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

सोनीपत में कार हादसा, महिला और बच्चों समेत चार की मौत

हरियाणा के सोनीपत में करेवड़ी गांव के पास हुए कार हादसे में तीन महीने के बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। कार में करीब आठ से नौ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी लगने से कार एक पत्थर से टकरा गई और हादसा हो गया।

शुरुआती जांच में पता चला कि सभी लोग दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके के रहने वाले थे। हादसे के तुरंत बाद मोहना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं पुलिस हादसे की जांच कर रही है।