Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

Tamil Nadu: टीवीके को समर्थन देने पर आज फैसला करेगी सीपीआई(एम), पार्टी ने बुलाई अहम बैठक

Tamil Nadu: डीएमके की सहयोगी सीपीआई (एम) शुक्रवार को टीवीके को सरकार गठन में समर्थन देने के बारे में फैसला करेगी। राज्य में "एक नई धर्मनिरपेक्ष" सरकार बनाने में विजय पार्टी के समर्थन के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देने के लिए पार्टी ने अहम बैठक बुलाई है।

डीएमके की प्रमुख सहयोगी कांग्रेस के साथ चुनावोत्तर समझौते को अंतिम रूप देने वाली टीवीके ने गुरुवार को अपने साथ गठबंधन करने वाली पार्टियों को सत्ता में हिस्सेदारी देने का आश्वासन दोहराया। तमिलनाडु में सीपीआई (एम) के राज्य सचिव पी. शनमुगम ने विजय को तत्काल मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए पहले ही अपील की है।

उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से विजय को सरकार बनाने की अनुमति देने का आग्रह किया, क्योंकि उनकी पार्टी 23 अप्रैल के विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

शनमुगम ने एक बयान में कहा, “केवल टीवीके नेता सी. जोसेफ विजय ने ही सरकार बनाने का दावा पेश किया है। बीजेपी राज्यपालों के माध्यम से संविधान के विरुद्ध जाकर अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उनका इस्तेमाल कर रही है। इसी सिलसिले में तमिलनाडु के राज्यपाल उन्हें पदभार ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करने में देरी कर रहे हैं और इनकार कर रहे हैं। ये अस्वीकार्य है,”

हाल ही में हुए चुनावों में सीपीआई(एम) ने दो सीटें जीतीं हैं।