Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

धर्मशाला में छात्रा की मौत को लेकर CPI(M) का विरोध प्रदर्शन, सीएम सुक्खू बोले- प्रोफेसर को निलंबित किया जाएगा

Himachal Pradesh: सीपीआई(एम) ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के एक सरकारी कॉलेज की 19 साल की छात्रा की रैगिंग और उत्पीड़न के आरोपों के बाद हुई मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़की ने आरोप लगाया था कि उसे तीन-चार छात्राओं ने पीटा और कॉलेज के एक प्रोफेसर ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

शिमला के पूर्व मेयर और सीपीआई(एम) नेता संजय चौहान ने कहा, "ये घटना सितंबर में हुई थी और लड़की की मौत दिसंबर में हुई। पुलिस को घटना की जांच करने में इतना समय क्यों लगा? हमारी पार्टी पुलिस की लापरवाही की ठीक से जांच करने की मांग करती है।" हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार इस घटना की जांच कर रही है और कॉलेज के प्रोफेसर को निलंबित किया जाएगा।

26 दिसंबर को लुधियाना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी। पीड़ित के पिता की शिकायत के बाद गुरुवार को मामला दर्ज किया गया। हालांकि कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश पठानिया का दावा है कि लड़की या उसके परिवार ने रैगिंग या उत्पीड़न की कोई शिकायत नहीं की थी।