Breaking News

चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |   UP: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर मस्जिद हटेगी, 30 दिन का दिया गया समय     |  

सैनिकों संग दीपावली मनाने लैंसडौन पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों संग दीपावली मनाने पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से सुबह 9:00 बजे सेना के मैदान में उतरे और वह राइफल्स मुख्यालय में 45 मिनट तक रहे।

गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों व सिविल अधिकारियों के बीच हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। सैनिकों के संग दीवाली मानने गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों व उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा की गढ़वाल राइफल्स का ऐतिहासिक इतिहास रहा है।