Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Jharkhand: CM सोरेन की बड़ी पहल, मेडिकल हेल्पलाइन 104 घर बैठे दे रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवा

Jharkhand: स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार की मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 बहुत कारगर साबित हो रही है। 104 नंबर डायल करके आप घर बैठे डॉक्टर की सलाह से लेकर मेडिकल गाइडेंस तक, सब कुछ पा सकते हैं।

तीन शिफ्ट में 165 लोगों की टीम इस पूरी व्यवस्था का संचालन करती है। इसमें डॉक्टर, एएनएम, काउंसलर की सेवा ली जा रही है। हर रोज करीब 1800 से 2000 लोगों के कॉल टेलीमेडिकल परामर्श के लिए आते हैं। मेडिकल हेल्पलाइन 104 के जरिए 24X7 किसी भी वक्त डॉक्टरी सलाह के साथ काउंसिलिंग और दूसरी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। ये सेवा पूरी तरह से निशुल्क है। 104 मेडिकल हेल्पलाइन झारखंड के दूर दराज इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है।

चिकित्सीय सलाह, काउंसलिंग, 104 हेल्थ हेल्पलाइन वेबसाइट, ईमेल आईडी, वॉट्सएप और एसएमएस के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। झारखंड सरकार ने नई सुविधा के तहत टू वे कम्युनिकेशन शुरू किया है। इस योजना के तहत लोगों की शिकायत का निपटारा 15 दिन के अंदर करने का लक्ष्य है। 104 मेडिकल हेल्पलाइन नंबर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है।