Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

सीएम नायडू ने बनाया 'गिनीज वर्ल्ड' रिकॉर्ड, 24 घंटों के अंदर वितरित की 5555 ई-साइकिल

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 24 घंटे के भीतर लगभग चार हजार 'सुपर साइकिल' (ई-साइकिल) वितरित कर 'गिनीज वर्ल्ड' रिकॉर्ड बनाया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र कुप्पम के हालिया दौरे में वितरण के लिए निर्धारित कुल 5,555 ई-साइकिलों में से 3,742 साइकिल मात्र 24 घंटे के अंदर वितरित कीं।

इस संबंध में मंगलवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘महिला सशक्तीकरण और सतत विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 31 जनवरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया।

ये रिकॉर्ड 5,555 सुपर साइकिलों के वितरण अभियान के दौरान बना, जिसमें से 3,742 साइकिलें एक ही दिन में वितरित की गईं। थुम्सी गांव में 31 जनवरी को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 'सुपर साइकिल' को आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता का उत्प्रेरक बताया।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख ने कहा कि ई-साइकिल को चार्ज करने के लिए छत पर लगे सौर पैनल का उपयोग कर महिलाएं और छात्राएं पर्यावरण की रक्षा करने के साथ-साथ ईंधन लागत में प्रति माह 1,500 रुपये तक बचा सकती हैं। इस पहल के लाभार्थियों में स्वयं सहायता समूह की सदस्य, ग्राम सचिवालय कर्मचारी, आंगनवाड़ी शिक्षक, आशा कार्यकर्ता और अन्य कामकाजी महिलाएं शामिल हैं।