Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

संदेशखाली में CBI ने लोगों की शिकायतें लेने के लिए लगाया कैंप

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जमीन हड़पने, महिलाओं के उत्पीड़न और बाकी अपराधों के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई ने शिकायतें लेने के लिए इलाके में कैंप लगाया है।

परेशान लोग एसबीआई के लगाए गए कैंप में शिकायतें दे सकते हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट ने ई-मेल पर शिकायतें भेजने का भी आदेश दिया है।

संदेशखाली में कई टीएमसी नेताओं पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया है। लोगों के विरोध के बाद टीएमसी से सस्पेंड नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार किया गया था।