Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रैक्टर की टक्कर, 5 तीर्थयात्रियों की मौत

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रैक्टर की टक्कर होने से पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा घायल हो गए। 

पुलिस ने बताया कि करीब आधी रात को ये हादसा हुआ, जब बस ट्रैक्टर से टकराकर खाई में गिर गई। 

मृतक वारकरी (भगवान विट्ठल के भक्त) थे, जो मुंबई के पास अपने गृहनगर डोंबिवली से आषाढ़ी एकादशी समारोह के लिए पंढरपुर जा रहे थे।

डीसीपी विवेक पानसरे ने बताया कि डोंबिवली से कुल 42 यात्री पंढरपुर जा रहे थे, तभी अदने गांव के पास उनकी बस ट्रैक्टर से टकरा गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।