आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के आर.के. बीच पर हाल ही में सेकेंड वर्ल्ड वॉर के समय का बंकर खोजा गया है। आर.के. बीच पर इस तरह के बंकर हर साल दिखाई देते हैं क्योंकि मानसून की बारिश से रेत धुल जाती है, जिसके बाद दशकों से दबी चट्टान और कंक्रीट का स्ट्रक्चर नजर आता है।
बंकर में बेहद तंग एंट्रेंस है, जिसमें वेंटिलेशन के लिए कुछ छोटे-छोटे होल हैं। सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान अंग्रेजों ने इन बंकरों का इस्तेमाल तट को मजबूत करने और जापानी हमलों को रोकने के लिए किया था।