Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

कर्नाटक में कथित तौर पर प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने की आत्महत्या

कर्नाटक के शाहपुर में एक 29 साल के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका का गला काटने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला की मौसी के घर पर हुई। पुलिस के मुताबिक, प्रशांत कुंडेकर एक साल से अधिक समय से ऐश्वर्या के साथ रिश्ते में था और उससे शादी करना चाहता था। हालांकि, जब वो शादी का प्रस्ताव लेकर लड़की की मां के पास गए, तो उन्होंने उन्हें पहले अपनी वित्तीय स्थिति को और बेहतर करने को कहा।

बेलगावी पुलिस आयुक्त इडा मार्टिन मारबानियांग ने कहा कि कुंडेकर ने कथित तौर पर ऐश्वर्या को जहर देने का प्रयास किया, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया, तो उसने चाकू से उसका गला काट दिया। कमिश्नर ने कहा, "वे एक-दूसरे को करीब डेढ़ साल से जानते थे और वो उस पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था। उसके परिवार ने उससे सहमत होने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार करने के लिए कहा था।"