Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, JMM ने EC को पत्र लिख जताई 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका     |   तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |  

चित्तौड़गढ़ में खूनी खेल: महिला सिपाही को गोली मारकर सिपाही ने खुद को मारी गोली

चितौड़गढ़ में एक चौकाने वाली घटना ने दिल दहला दिया है। जिले के बेंगू थानाक्षेत्र में एक सिपाही ने सहयोगी महिला सिपाही की गोली मार दी। महिला कांस्टेबल को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाहियों की हालत नाजुक बनी हुई है। यह सनसनीखेज वारदात सोमवार देर शाम की है। वारदात की सूचना के बाद पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे थे।

राज्य के चितौड़गढ़ जिला के बेंगू थाने में महिला कांस्टेबल पूनम तैनात हैं। वह पास ही किराया के मकान में रहती हैं। सोमवार की शाम को ड्यूटी पूरी करके वह अपने किराए के मकान में पहुंची। वहां पहले से बेंगू पुलिस उपाधीक्षक का गनमैन कांस्टेबल सियाराम पहले से मौजूद था। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात बढ़ी तो गनमैन सियाराम ने महिला कांस्टेबल को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से पूनम जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। इसके बाद सियाराम ने भी खुद को गोली मार दी।

उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े-भागे पहुंचे। दो सिपाहियों के गोली लगने से अफरातफरी मच गई। किसी ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस फोर्स के अलावा मौके पर डिप्टी एसपी अंजलि सिंह, थानाधिकारी रविंद्र सिंह चारण आदि पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर्स ने दोनों को चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कांस्टेबल सियाराम और महिला कांस्टेबल पूनम प्रोबेशन पर हैं। बेंगू थाने से कुछ दूरी पर स्थित एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। हालांकि, दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि सियाराम ने जानलेवा कदम उठा लिया, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस, कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इस घटना के पीछे क्या कारण थे। पुलिस अधीक्षक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।