महाराष्ट्र के नागपुर जिले में मंगलवार सुबह ईंट फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हादसा हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि ये घटना मौदा तालुका में मौजूद यूनिट की है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।