Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

जारी हुआ बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट

 बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण (BPSC TRE 3) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि हाल ही में जारी नए रोस्टर में भर्तियों की संख्या कम कर दी गई हैं। 

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 26 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। इसमें आवेदन करने वालों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इस भर्ती के लिए रिजल्ट जारी हो गया है।

BPSC TRE Result 2024 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर BPSC TRE 3 Result 2024 PDF के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।