Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

बिहार: नालंदा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

बिहार के नालंदा जिले में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव सरमेरा से बरामद किया गया। 

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान प्रभात कुमार के रूप में हुई है। वे प्रॉपर्टी डीलर है और अस्थावां का रहने वाला है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सूचना दे दी गई। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने आगे बताया कि शुरुआती जांच में परिजनों ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं और कहा है कि ये आपसी रंजिश का मामला है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।