Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

बिहार: सुपौल में मिड डे मील खाने से 80 बच्चे बीमार

बिहार के सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत महम्मदगंज पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकरपट्टी में शनिवार को मिड डे मील खाने के बाद करीब 80 छात्र-छात्राएं बीमार हो गए। मिड डे मील में खिचड़ी खाने से बच्चों ने उल्टी, पेट दर्द और सिर दर्द की शिकायत की। आनन-फानन में अभिभावक बच्चों को निजी वाहनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छातापुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।