कर्नाटक में पर्पल लाइन पर बेंगलुरू मेट्रो सेवा फिर से शुरू कर दी गई है।
भारी बारिश की वजह से रेल की पटरियों पर पेड़ गिर जाने से पर्पल लाइन पर एमजी रोड और इंदिरा नगर स्टेशनों के बीच मेट्रो की सेवा रोकनी पड़ी थी।
पर्पल लाइन पर शाम 7.26 बजे मेट्रो सेवा रोक दी गई थी।