Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

जम्मू कश्मीर में बीआरओ ने बफलियाज-पोसाना सड़क से बर्फ हटाने का काम किया शुरू

सीमा सड़क संगठन यानी बीआरओ ने रणनैतिक बुफलियाज-पोसाना गांव सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

बीआरओ का मकसद गांव तक बिना किसी रुकावट पहुंचना, स्थानीय लोगों, सुरक्षा कर्मियों और आवश्यक आपूर्ति की आवाजाही को सुगम बनाना है।

रखरखाव के काम से सड़क की हालत सुधरेगी और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी।

सर्दियों के दौरान इस इलाके में भारी बर्फबारी होती है। इससे अक्सर सड़कें बंद हो जाती हैं और गांव का संपर्क बाकी हिस्सों से टूट जाता है।