Breaking News

PM मोदी की संसद में हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ-पीयूष गोयल और जयशकंर भी मौजूद     |   अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास     |   ‘विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना’, राज्यसभा से वॉकआउट पर बोले जेपी नड्डा     |   पंजाब पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर BJP का प्रदर्शन     |   मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा सीट उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34 फीसदी वोटिंग     |  

AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए तीन प्लान

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज हमें आज इकट्ठा होना पड़ा क्योंकि प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए ऑपरेशन झाड़ू चलाया है. बहुत से ऐसे लोग हैं जो प्रधानमंत्री से मिलते हैं, उन्होंने बताया कि ये आम आदमी पार्टी वाले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. ये प्रधानमंत्री के शब्द हैं जोकि मुझे उनसे मिलकर आने वालों ने बताया.