Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

नए भारत के चाणक्य हैं अमित शाह: अनिल विज

बीजेपी नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अमित शाह को 'नए भारत का चाणक्य' बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाएगी। इस साल के अंत में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बीजेपी की विस्तारित राज्य कार्यकारिणी की बैठक का पहला सत्र शनिवार को पंचकूला में शुरू हुआ।

बैठक के बाद विज ने कहा कि अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को राजनीति की हर छोटी-छोटी बातों को समझाया गया।  बीजेपी के चुनाव जीतने पर नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री बने रहेंगे, इस पर विज ने कहा कि इस पर हाईकमान ही फैसला लेंगे।

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित इस सेशन में हरियाणा के बीजेपी चुनाव प्रभारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उनके पूर्ववर्ती और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और वरिष्ठ नेता सौदान सिंह मौजूद थे।