Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

BJP ने चुनावों को बनाया मजाक, MK स्टालिन बोले- जनता उसे सत्ता से हटा देगी क्योंकि उसने वोट चुराए

Bihar: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर चुनावों को ‘‘मजाक’’ बनाने का आरोप लगाया और कहा कि लोग उसे सत्ता से हटा देंगे क्योंकि उसने ‘‘वोट चुराये’’ हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम के नेता स्टालिन ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बिहार की मतदाता सूची से 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाना ‘‘आतंकवाद से भी अधिक खतरनाक’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए हाथ मिलाया है। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की हार होगी।’’

बीजेपी पर निर्वाचन चुनाव आयोग को अपनी ‘‘कठपुतली’’ बनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग को बेनकाब कर दिया है, लेकिन निर्वाचन आयोग ने उनके आरोपों का जवाब नहीं दिया। आयोग ने उनसे हलफनामा दाखिल करने को कहा... राहुल गांधी डरेंगे नहीं।’’ इससे पहले, स्टालिन और डीएमके सांसद कनिमोई मुजफ्फरपुर जिले में कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होने के लिए बिहार पहुंचे।

यात्रा में शामिल होने के तुरंत बाद, स्टालिन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘...बिहार...आदरणीय लालू प्रसाद जी की धरती आंखों में आग लिये हुए मेरा स्वागत करती है, हर चुराये हुए वोट से बोझिल धरती। मेरे भाई राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और बहन प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुआ, जो लोगों के दर्द को अजेय ताकत में बदल रही है।’’