Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

गढ़वा जिले में बीडीओ ने लगाई फांसी

झारखंड के गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर ने शनिवार को अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बीडीओ केरकेट्टा शनिवार को दफ्तर नहीं पहुंचे और सुबह से ही उनके आवास का दरवाजा बंद था। दोपहर में जब प्रखंड का एक कर्मचारी किसी फाइल पर केरकेट्टा का साइन कराने के लिए उनके आवास पहुंचा, तो दरवाजा न खुलने पर उसने इसकी सूचना बाकी स्टाफ को दी। इसके बाद पुलिस केरकेट्टा के घर पहुंची और बीडीओ का शव रस्सी से झूलता पाया।

सूचना मिलने पर उपायुक्त शेखर जमुआर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बीडीओ पर दो दिन पहले राजस्व उपनिरीक्षक जीतेंद्र कुमार के घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगा था। इस संबंध में राजस्व उपनिरीक्षक ने उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। 

लोगों का कहना है कि केरकेट्टा ने तनाव में आकर खुदकुशी करने का कदम उठाया। केरकेट्टा के परिवार ने दो लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।