Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

आयुर्वेद एक्सपो...दवाओं से लेकर मशीनों तक का प्रदर्शन

तीन दिवसीय 10 वर्ल्ड कांग्रेस आयुर्वेद एक्सपो में आयुर्वेदिक दवाओं और मशीनों का प्रदर्शन किया गया। यही नहीं डॉक्टरों के लिए आयुर्वेदिक सर्जिकल सामान भी आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने दवाओं और मशीनों में खूब दिलचस्पी दिखाई।

आयुर्वेद एक्सपो में आयुर्वेद के माध्यम से ज्यादातर बीमारियों का उपचार करने का दावा किया गया। इस दौरान ब्यूटी केयर, रोग प्रतिरोधक क्षमता, मधुमेह, दिल की बीमारी, मानसिक विकार, किडनी संबंधित समस्या, ज्वाइंट्स केयर, लीवर केयर, बच्चों के विकास सहित अन्य मामलों को लेकर विभिन्न दवाओं का प्रदर्शन किया गया। किस बीमारी में कौन सी दवा लेनी है और उससे क्या फायदा होगा, इसके बारे में बताया गया। कंपनियों के उत्पादों के बारे में जागरूक किया गया। किसी को उत्पाद पसंद आए और उस सामान का आर्डर दिया तो दावा किया गया कि वह आपके घर पहुंच जाएगा।