Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

असम बाढ़: करीमगंज के स्कूलों में रिलीफ कैंप लगाए गए

असम में लगातार हो रही है बारिश की वजह से कई इलकों में बाढ़ आ गई है। इससे लोगों के जन-जीवन पर भारी असर पड़ा है। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावितों के लिए करीमगंज जिले के स्कूलों में रिलीफ कैंप लगाए गए हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक बाजाली, बक्सा, बारपेटा, विश्वनाथ, कछार, दारंग, ग्वालपाड़ा, हैलाकांडी, होजई, करीमगंज, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा, तामुलपुर और उदलगुरी जिलों में 2,96,00 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

करीमगंज सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां लगभग 1.5 लाख लोगों पर असर पड़ा है। तमुलपुर में 11,500 से ज्यादा और बाजाली में 5,600 से ज्यादा लोगों के घर पानी में डूबे हुए हैं। पूरे राज्य में 979 गांव पानी में डूबे हैं और 3,326.31 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है।