Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

अरुणाचल प्रदेश में ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप की बिक्री पर बैन, सरकार ने दिए आदेश

Arunachal Pradesh: मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से 14 बच्चों की मौत के बाद अरुणाचल प्रदेश सरकार ने इस सिरप की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अरुणाचल प्रदेश औषधि नियंत्रण ने एक परामर्श जारी कर श्रीसन फार्मास्युटिकल द्वारा निर्मित कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री, वितरण और भंडारण पर रोक लगा दी है।

अरुणाचल प्रदेश औषधि नियंत्रक डॉ. कोमलिंग पर्मे ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में बच्चों की मौत के लिए कफ सिरप को जिम्मेदार ठहराने वाली खबरों और भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की ओर से बच्चों के लिए कफ सिरप के तर्कसंगत उपयोग के लिए सामान्य परामर्श जारी करने के बाद यह प्रतिबंध लगाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने भंडारण करने वाले खुदरा विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि इस दवा को सार्वजनिक उपभोग के लिए खरीदा, बेचा न जाए या इसका भंडारण न किया जाए। अधिकारी ने कहा कि यदि भंडारण करने वाले खुदरा विक्रेताओं के पास यह दवा है तो उन्हें इसकी सूचना तुरंत स्थानीय औषधि नियंत्रण प्राधिकरण को देनी होगी।

परामर्श में सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों के चिकित्सकों को बच्चों को कफ सिरप लिखते समय सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया गया है। इस बीच, विभाग ने आम जनता को कफ सिरप के सेवन से बचने की सलाह दी है।