Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

अनुराग ठाकुर आज पांचवीं बार भरेंगे पर्चा, बोले- हम भारी जीत की ओर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज हिमाचल के हमीरपुर से नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले वो रोड शो करेंगे। हमीरपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैंने कन्या पूजन और अपनी मां के आशीर्वाद के साथ शुरुआत की। अब मैं अपनी कुलदेवी के मंदिर जाऊंगा।

मैं पांचवीं बार अपने क्षेत्र के उन लाखों मतदाताओं का आशीर्वाद लेने आया हूं, जिन्होंने मुझे चार बार लोकसभा भेजा। पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे एक बार फिर मैदान में उतारा है। मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी के कार्यों और हमारे निर्वाचन क्षेत्र के विकास के साथ, हम भारी जीत की ओर बढ़ेंगे।