तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया जिसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार कर लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि अन्नामलाई ने हाल में दिल्ली यात्रा के दौरान अपना इस्तीफा सौंपा था। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’
अन्नामलाई इस्तीफे की संभावना और नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों के बीच पार्टी नेतृत्व से मुलाकात के लिए दिल्ली आए थे। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मंगलवार को मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा की थी। ऐसा बताया जा रहा है कि नैनार नागेंद्रन को उनकी जगह बीजेपी की तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष पद नियुक्त किए जाने और राज्य में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम के साथ चुनावी गठबंधन फिर से बहाल किए जाने के बाद से अन्नामलाई नाराज थे।
अन्नामलाई ने गुरुवार को घोषणा की थी कि वह पांच जून को यानी आज सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान अपने विचार साझा करेंगे। वह राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के बारे में संभवतः स्पष्टीकरण देंगे और राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा, इस्तीफे और नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की संभावित योजना के बारे में भी स्थिति स्पष्ट करेंगे।
अन्नामलाई ने BJP से दिया इस्तीफा, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने त्यागपत्र किया मंजूर
You may also like
विश्व पर्यावरण दिवस आज, दिल्ली में 18 'नमो ऑक्सीजन पार्क' का CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन.
एयर मार्शल Ashutosh Dixit होंगे वायुसेना के अगले वाइस चीफ, 1 जुलाई को संभालेंगे पदभार.
कैलाश खेर ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल.
पहलगाम में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजौरी में 'ऑपरेशन शेरूवाली' तेज.