Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में पहुंचीं उत्तराखंड की अंजू सती

दो माह पूर्व मिसेज उत्तराखंड का खिताब जीतने वाली कर्णप्रयाग की देवतोली निवासी अंजू सती मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में पहुंच गई हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली मिसेज इंडिया कांटेस्ट में अंजू सती उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

 

कांटेस्ट के फाइनल में देश के 29 राज्यों की महिलाएं प्रतिभाग करेंगी और मुख्य अतिथि फिल्म स्टार भाग्यश्री होंगी। इस कांटेस्ट का आयोजन महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्राइड ऑफ इंडिया की ओर से किया जा रहा है।