Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

चेन्नई हवाई अड्डे पर जानवरों की तस्करी

चेन्नई एयरपोर्ट से जानवरों की तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्लभ प्रजाति के पहाड़ी सांप, अफ्रीकी काले बंदर, गिलहरी और कछुए जब्त किए गए हैं. जानवरों की तस्करी थाईलैंड से यात्रा कर रहे एक व्यक्ति कर रहा था.

आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब चेन्नई एयरपोर्ट पर इस तरह की घटना सामने आई हो. इससे पहले भी चेन्नई एयरपोर्ट पर दुर्लभ प्रजाति के जानवर बरामद किए गए थे.