Breaking News

आंध्र प्रदेश: पश्चिम गोदावरी में पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने शुक्रवार सुबह अपनी सरकारी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अधिकारी ने ये जानकारी दी।

पश्चिम गोदावरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अदनान नईम अस्मी ने बताया कि एजीएस मूर्ति ने सुबह करीब 7:45 बजे तनुकु ग्रामीण पुलिस थाने में आत्महत्या की।

एजीएस मूर्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप थे और उनके खिलाफ जांच चल रही थी, जिसके चलते उन्हें वीआर में रखा गया था।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के इस मामले में एफआईआर दर्ज कर रही है और जांच जारी है।