Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

तटरक्षक के अपर महानिदेशक बने पौड़ी के आनंद प्रकाश बडोला

पौड़ी गढ़वाल के पठोल गांव के मूल निवासी आनंद प्रकाश बडोला तटरक्षक के अपर महानिदेशक बनाए गए हैं। उन्हें बीते वर्ष गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इससे पूर्व वर्ष 2021 में भी तटरक्षक मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में रक्षामंत्री की ओर से उन्हें मेधावी सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से नवाजा गया।

चेन्नई सेंट्रल और पुडुचेरी के तटरक्षक दल के डीआईजी एसएस डसीला ने बताया कि बडोला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पठोल गांव के मूल निवासी हैं। विकास नगर देहरादून और एसजीआरआर कॉलेज देहरादून से उनकी पढ़ाई हुई। वर्ष 1990 में वह भारतीय तटरक्षक में शामिल हुए। नौचालन एवं निर्देशन विशेषज्ञ बडोला ने प्रतिष्ठित यूएस नेवल स्टाफ महाविद्यालय न्यूपोर्ट यूएसए में भी अध्ययन किया। मई 2017 में फ्लैग रैंक पर पदोन्नत होने पर उन्होंने तटरक्षक पूर्वी और पश्चिमी तटों के मुख्यालयों में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्य किया।