Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल, मां बलविंदर कौर ने की पुष्टि

'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर उनकी मां बलविंदर कौर ने कहा, अमृतपाल सिंह पर चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जा रहा था और अब वह खडूर साहिब लोकसभा से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं।

यह चुनाव वह किसी पार्टी के मंच पर नहीं लड़ेंगे। अमृतपाल सिंह पंजाब के मुद्दों को अच्छी तरह से जानते हैं और यह चुनाव उन्हीं मुद्दों पर लड़ा जाएगा।