दिल्ली के होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मेरठ अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र कुमार के निर्देश पर एक विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। ये अभियान 10 जून तक चलने वाला है। इसके तहत तीन टीमें शहर के होटलों, अस्पतालों, मॉल और बैंक्वेट हॉलों में फायर फाइटिंग सिस्टम, अलार्म और आपातकालीन निकास की गहन जांच कर रही हैं। विभाग ने उपकरणों को चलाकर उनकी क्रियाशीलता भी देखी। सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है साथ ही वैध फायर एनओसी न होने वाले प्रतिष्ठानों को इसे जल्द लेने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली अग्निकांड के बाद मेरठ में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच तेज
You may also like
विश्व पर्यावरण दिवस आज, दिल्ली में 18 'नमो ऑक्सीजन पार्क' का CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन.
एयर मार्शल Ashutosh Dixit होंगे वायुसेना के अगले वाइस चीफ, 1 जुलाई को संभालेंगे पदभार.
कैलाश खेर ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल.
पहलगाम में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजौरी में 'ऑपरेशन शेरूवाली' तेज.