Breaking News

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर नामांकन दाखिल करने के लिए पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे     |   पीएम मोदी 17 जुलाई को पंजाब जाएंगे, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार को भेजा नोटिस     |   SC ने गुवाहाटी HC के 27 लोगों को विदेशी घोषित करने के फैसले पर रोक लगाई     |   नोएडा DM दफ्तर को बम की धमकी वाला ईमेल, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने की जांच     |  

Bihar: 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए अखिलेश यादव, कांग्रेस ने किया स्वागत

Bihar: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सारण से इस यात्रा का हिस्सा बने। कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, "शनिवार सुबह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी सारण में 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए।" उन्होंने कहा, "लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस ऐतिहासिक आंदोलन में उनका स्वागत है

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘वह बीजेपी के इशारों पर हो रहे लोकतंत्र के विनाश के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक अडिग सहयोगी रहे हैं और उत्तर प्रदेश तथा देश भर में गरीबों और वंचितों की एक मज़बूत आवाज रहे हैं।’’

यात्रा का शनिवार को 14वां दिन है और आगामी सोमवार को पटना में पैदल मार्च से पहले, वाहन के जरिए यह आखिरी दिन की यात्रा है। सासाराम से 17 अगस्त को शुरू हुई 16-दिवसीय यात्रा एक सितंबर को पटना में ‘‘विशाल पैदल मार्च’’ के साथ समाप्त होगी।

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यह यात्रा अब तक रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सीवान से होकर गुजर चुकी है। अब यह यात्रा सारण, भोजपुर, पटना गुजरेगी।