Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

गुरुवार को होगा अजित पवार का अंतिम संस्कार, पीएम मोदी और अमित शाह हो सकते हैं शामिल

Maharashtra: महाराष्ट्र के दिवंगत उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अजित पवार की सुबह एक विमान हादसे में मृत्यु हो गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बताया कि अजित पवार का अंतिम संस्कार पूर्वाह्न 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा।

पार्टी के अनुसार अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है। अन्य दलों के नेताओं के भी उपस्थित रहने का अनुमान है। मुंबई से बुधवार सुबह उड़ान भरने के तुरंत बाद हुए हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

मृतकों में अजित पवार के अलावा, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक सहायक और चालक दल के दो सदस्य शामिल हैं। पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा (मौजूदा समय में राज्यसभा सदस्य) और दो बेटे पार्थ और जय हैं। राज्य सरकार ने अजित पवार के निधन के बाद बुधवार को सार्वजनिक छुट्टी और तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।