Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 25 केबिन क्रू स्टाफ को निकाला

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने लगभग 25 केबिन क्रू स्टाफ को टर्मिनेट कर दिया हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने टाटा ग्रुप के मालिकाना हक वाली एयरलाइन में कथित मिस मैनेजमेंट के विरोध में 200 से ज्यादा केबिन क्रू स्टाफ ने बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ले ली थे। इस वजह से 90 से ज्यादा फ्लाइट रद्द हो गई थी।

 एयरलाइन ने बीमारी का बहाना देने वाले बचे केबिन क्रू स्टाफ को ड्यूटी पर लौटने को कहा है। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो बाकी केबिन क्रू स्टाफ भी टर्मिनेट होने के लिए तैयार रहे। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी केबिन क्रू की गैरमौजूदगी की वजह से करीब 60 उड़ानें रद्द कर दी हैं और कहा कि केबिन क्रू के स्टाफ की एक साथ छुट्टी लेने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हुई है। एयरलाइन में लगभग 1,400 केबिन क्रू स्टाफ हैं, जिनमें लगभग 500 सीनियर लेवल पर हैं।