Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

Rajasthan: बीकानेर में रेत के टीलों पर योगाभ्यास, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी

राजस्थान में बीकानेर की तपती सुनहरी रेत पर कुछ युवाओं ने 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योगाभ्यास किया। इस साल 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसकी थीम है, 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग'।

बीकानेर में गर्मियों में अधिकतम तापमान अक्सर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इसके बावजूद  उत्साही लोगों ने योगाभ्यास के लिए रेत के टीलों को चुना। वे साबित करना चाहते थे कि योग कहीं भी और किसी भी हालत में किया जा सकता है।

योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए प्राचीन अभ्यास है। माना जाता है कि ये सदियों पहले भारत में विकसित हुआ था। योग मूल रूप से संस्कृत भाषा का शब्द है। इसका मतलब है जुड़ना या एकजुट होना। ये शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है।