Breaking News

राज्यसभा में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 पारित हुआ     |   संसद के मॉनसून सत्र का समापन, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित     |   शराब घोटाले में केजरीवाल-सिसोदिया ने दिल्ली HC में दायर की याचिका, सीबीआई को दी चुनौती     |   ‘लोकसभा में सिर्फ एक बिल पर चर्चा, 12 बिल पास हुए’, बोले संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू     |   दिल्ली: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारी     |  

15 अगस्त से पहले लखनऊ में सुरक्षा की मॉक ड्रिल, CM के काफिले की सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया और व्यवस्थाओं को परखा गया। मॉक ड्रिल के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था की जांच की गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा बल तेजी से कार्रवाई कर सकें।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस और पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। प्रमुख रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। 15 अगस्त के कार्यक्रम से पहले राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।