Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

प्रगति मैदान टनल में हादसा, पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत

दिल्ली में प्रगति मैदान सुरंग के अंदर स्कूटर बैरिकेड से टकरा जाने से दिल्ली के सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान एन. के. पवित्रन के रूप में हुई है। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दुर्घटना में पुलिसकर्मी का स्कूटर बैरिकेड से टकराता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद वो गाड़ी सहित टनल के अंदर दूसरी तरफ की रोड पर जा गिरते हैं। उनके गिरते ही उनका हेलमेट भी सिर से निकल गया। टनल के अंदर रिंग रोड एंट्री प्वाइंट से इंडिया गेट की ओर जाने वाली लेन पर पानी की निकासी के लिए मरम्मत का काम चल रहा था।