Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण के दौरान हादसा, एक्सकेवेटर परभारी गिरे बोल्डर

निर्माणाधीन हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर हिल कटिंग के दौरान एक्सकेवेटर मशीन पर भारी बोल्डर गिर गए। हादसे में हेल्पर की मौत हो गई है। बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का बीआरओ की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

सोमवार सुबह हिल कटिंग के दौरान एक्सकेवेटर मशीन पर भारी भरकम बोल्डर गिर गए। इसमें मशीन के हेल्पर अमर सिंह (31) निवासी मुखेरिया थाना तलवाड़ा जिला होशियारपुर पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर पर चोट लगने के चलते घायल अमर सिंह को कार्यदायी संस्था द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।