Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

राजस्थान में बलिदान हुआ कर्णप्रयाग का जवान

राजस्थान के जैसलमेर में ट्रेनिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उत्तराखंड के कर्णप्रयाग निवासी जवान ने बलिदान दे दिया। बलिदानी नायक संदीप कुमार का पार्थिव शरीर आज उनके घर कर्णप्रयाग लाया गया। यहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बता दें कि नायक संदीप कुमार की बीते छह दिसंबर को ट्रेनिंग के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उनके बलिदान होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।