Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

सशक्त उत्तराखंड @25 को लेकर हुई समीक्षा बैठक, गायब रहे कई सचिव

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने समीक्षा बैठक से गायब रहे सचिवों को अपने कार्यालय में तलब किया और जमकर फटकार लगाई। उन्होंने समीक्षा बैठकों में अपने स्थान पर अधीनस्थों को भेजने की प्रवृत्ति पर गहरी नाराजगी जाहिर की और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।



मुख्य सचिव ने सोमवार को अपने कार्यालय में सशक्त उत्तराखंड @25 की तकनीकी समिति की समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में राज्य के विकास के रोडमैप पर कार्य की प्रगति की समीक्षा होनी थी, लेकिन कई विभागों के सचिव इस बैठक में नहीं पहुंचे। अपनी जगह उन्होंने अपर सचिव या अधीनस्थ अधिकारियों को भेजा।