Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

भिंड में बदमाश ने गोली मारकर की 18 वर्षीय युवक की हत्या

मध्यप्रदेश के भिंड में गोली मारकर युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना देर रात की बताई गई है। बदमाशों ने राजू यादव नामक युवक को गोली मारी जिससे राजू यादव की मौत हो गई है। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। गोली मारने वाला बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

दरअसल घटना रविवार सोमवार की दरयानी रात एक बजे की बताई जा रही है। घटना भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र की है। मृतक गोरमी वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाले दशरथ सिंह का पुत्र था। घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की किसी से दुश्मनी तो नहीं थी पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।