Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

पटना के एक होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत

बिहार: बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल में बृहस्पतिवार को भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने बताया कि अब तक छह लोगों की मौत हुई है जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया दो अन्य व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि बाकी घायल खतरे से बाहर हैं।