Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बडकोट के पास देर रात लगी भीषण आग

उत्तरकाशी बडकोट के नगरपालिका क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास देर रात भीषण आग लग गई, जिससे यहां सात आवासीय मकानों सहित पांच दुकानें जलकर स्वाहा हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।आग करीब दो बजे के अचानक भड़की। देखते ही देखते मकान और दुकान जल कर स्वाहा हो गए। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घर में रह रहे लोगों ने आग की लपटों में भाग कर जान बचाई। आग किस वजह से लगी इसका पता अभी नहीं लग पाया है।