Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

अस्थाई पुलिया से नदी में गिरने से युवती की मौत

चमोली जिले के थराली में मामी के साथ जंगल घास लेने गई युवती की अस्थाई पुलिया से नदी में गिरने से मौत हो गई। घटना से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में पुलिस प्रशासन कार्रवाई में जुटा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक रुईसान निवासी रेनू देवराड़ी (18 वर्ष) पुत्री तारादत्त अपने ननिहाल प्राणमति गांव गई थी। बताया जा रहा कि सोमवार सुबह रेनू अपनी मामी के साथ घास लेने जंगल गई। इस दौरान प्राणमति नदी पर ग्रामीणों द्वारा बनाए गए अस्थाई लकड़ी के बल्लियों क़ी पुलिया से रेनू ओर उसकी मामी पैदल जाते वक्त नियंत्रण खो बैठे ओर नदी में जा गिरे।